फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई से बना रहता है झगड़ा या आता है अत्यधिक क्रोध तो करें मंगल को शुभ करने के ये उपाय

Mon, 31 May 2021 11:40 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 31 May 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Mars planet mangal grah ke ashubh effect and measure to get rid of it
मंगल देव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होती है, तब व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। हर ग्रह का अपना एक अलग प्रभाव होता है। ज्योतिष में मंगल को साहस और पराक्रम का प्रतीक माना गया है। यदि किसी की कुंडली में मंगल स्थिति सही नहीं होती है तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की निजी और स्वास्थय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं अशुभ मंगल के क्या होते हैं प्रभाव और क्या हैं उपाय।

Mars planet mangal grah ke ashubh effect and measure to get rid of it
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मंगल के कारण होने वाले रोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक का मंगल खराब हो, तो उसे रक्त संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें रक्तचाप फोड़े-फुन्सी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा व्यक्ति को गुर्दे में पथरी गठिया और आंखों से संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Mars planet mangal grah ke ashubh effect and measure to get rid of it
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगल की खराब स्थिति के प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक का मंगल खराब हो तो ऐसे लोगों को अत्यधिक क्रोध आने लगता है। ऐसे लोगों की अपने भाई से नहीं पटती है। इन लोगों को कई बार अपने क्रोध के कारण कोर्ट-कचेहरी संबंधी मामलों में भी फंसना पड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars planet mangal grah ke ashubh effect and measure to get rid of it
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगल खराब होने के कारण 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अत्यधिक क्रोध करने, मांस-मदिरा का सेवन करने के कारण भी मंगल अशुभ फल प्रदान करता है। इसके साथ ही भाई के साथ  गलत व्यवहार और छल करने वाले जातकों का मंगल भी शुभ फल नहीं देता है। मंगल को सही करने के लिए उपाय करने के साथ ही अपने व्यवहार को भी सही रखना चाहिए।



 

 

विज्ञापन
Mars planet mangal grah ke ashubh effect and measure to get rid of it
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मंगल को सही करने के उपाय

  • यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो उसे हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करने से राहत मिलती है। 
  • अपने भाई और सभी के साथ अपने व्यव्हार को अच्छा रखना चाहिए साथ ही क्रोध करने से बचना चाहिए।
  • मंगल को शुभ करने के लिए मंगलवार के दिन गेहूं, तांबा, लाल कपड़ा, माचिस, लाल फल और गुड़ आदि चीजों का दान करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed