फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत ही नहीं ग्रहों को भी मजबूत बनाएगी सूखी मेवा, जानिए कैसे

Tue, 22 Jun 2021 10:06 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 22 Jun 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
make 9 planets strong by eating dry fruits know what to eat in week seven days
ग्रह दोष से मुक्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस बात की जानकारी तो सभी को है कि मेवा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आप अपने ग्रहों को भी अनुकूल बना सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार पोषक तत्वों से भरपूर मेवा को आप यदि सप्ताह के दिनों के हिसाब से खाते हैं तो इससे आप अपने ग्रहों की दशा में सुधार ला सकते हैं। प्रतिदिन मेवा खाने से आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही यह आपके निजी और कार्यक्षेत्र के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि यदि आप दिन के अनुसार सुबह को मेवा खाकर घर से निकलते हैं तो आपका भाग्य साथ देता है और इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि सप्ताह के कौन से दिन कौन सी मेवा खाना शुभ रहता है।

make 9 planets strong by eating dry fruits know what to eat in week seven days
सोमवार के दिन काजू का सेवन करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सोमवार

ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है साथ ही ज्योतिष के अनुसार यह दिन चंद्रमा का माना गया है। इस दिन सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए इस दिन आपको काजू का सेवन करना लाभ पहुंचा सकता है। सोमवार के दिन 4 काजू भिगोकर खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही आपका चंद्रमा भी सही रहता है।

make 9 planets strong by eating dry fruits know what to eat in week seven days
बादाम
मंगलवार

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है साथ ही यह दिन मंगल ग्रह का दिन होता है। मंगल की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए इस दिन लाल चीजों का सेवन करना बहुत अच्छा रहता है। इस दिन बादाम खाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
make 9 planets strong by eating dry fruits know what to eat in week seven days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बुधवार

बुधवार का दिन बुद्धि और शुभता के देवता गणपति देव को समर्पित होता है। इसके साथ ही ज्योतिष के अनुसार यह दिन बुधग्रह का माना गया है। इस दिन हरी चीजों का दान करना और सेवन करना शुभ माना जाता है। इससे बुध को मजबूती मिलती है। बुधवार के दिन पिस्ता खाना फायदेमंद रहता है।

विज्ञापन
make 9 planets strong by eating dry fruits know what to eat in week seven days
बृहस्पतिवार को केसर का प्रयोग करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार

धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार यह गुरु ग्रह का दिन है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान और सेवन बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाना और खाने में केसर को शामिल करना बहुत ही शुभ रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed