Makar Sankranti 2022 Daan : मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें दान,सुख-शांति आएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष एवं वृश्चिक राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए स्नान के बाद पुण्यकाल में तिल-गुड़, खिचड़ी, मिठाई,मसूर की दाल, मीठे चावल ,लाल या गुलाबी रंग के ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए इसके अलावा लाल चंदन, अनार, नीबू आदि मंदिर में दान देना शुभफलदायक रहेगा।
वृषभ एवं तुला राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति को दान में अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार चीनी, बूरा,चावल, दूध-दही, सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े,खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदाई है।
इस राशि का स्वामी बुध होता है।अतः इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना चाहिए।
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है।इस राशि से संबंधित लोगों को खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू,मावा से बनी हुई मिठाईयां,खिचड़ी आदि का दान करना लाभदायक रहेगा।