फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2021: भगवान भोलेनाथ की तीन प्रिय राशियां, जिन्हे हमेशा मिलती है भोले भंडारी की कृपा

Thu, 11 Mar 2021 12:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2021: 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि शिव और सिद्धि नाम के शुभ योग में मनाया जाएगा।  भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं।  शिवजी की शरण में जो भी भक्त जाता है उनकी रक्षा स्वयं महादेव करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव सभी 12 राशियों में से 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आइए जानते हैं कौन सी हैं तीन राशियां...

mahashivratri 2021 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि
मेष
वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा मेष राशि पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन और महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।



mahashivratri 2021 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि

मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 favourite zodiac sign of lord shiva give wealth and good luck
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। इस राशि के जातकों के लिए दान करना अच्छा रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed