फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहसी और पराक्रमी होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, किस्मत से मिलती है जमीन जायदाद

Wed, 23 Jun 2021 11:15 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 23 Jun 2021 11:15 AM IST
सार

अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक पर साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का अधिपत्य होता है। इस मूलांक के जातक साहसिक और निडर होते हैं। 

विज्ञापन
Know the future, nature and moolank of date of birth 9 18 and 27
number - फोटो : number

हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। इसी तरह से हर व्यक्ति में कुछ विशेषताएं होती हैं तो वहीं कुछ कमजोरियां भी होती हैं। ज्योतिष के अनुसार इन सब का संबंध व्यक्ति के जन्म समय और तारीख से होता है। अंक शास्त्र में जन्म तिथि के अनुसार एक से नौ तक के अंक निर्धारित किए गए हैं। इन्हें मूलांक कहा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अनुसार निकाला जाता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर जातक के विषय में जानकारी दी जाती है। प्रत्येक मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। जिसका प्रभाव जातक के जीवन में उसके स्वभाव और भविष्य पर भी पड़ता है। अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक पर साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का अधिपत्य होता है, इसलिए इस मूलांक के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। तो आइए जानते हैं इन जातकों की विशेषताएं, स्वभाव और भविष्य के बारे में।

Know the future, nature and moolank of date of birth 9 18 and 27
number

मूलांक 9 वालों की धन संपत्ति
मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इस मूलांक के ज्यादातर लोगों को विरासत में पुरखों की जमीन-जायदात प्राप्त होती है। कई बार इसी कारण इन लोगों को विवाद का सामना भी करना पड़ जाता है। इन लोगों को विवाह के बाद ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने की संभावना रहती है। ये लोग अपनी धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही खर्चीले भी होते हैं। 

Know the future, nature and moolank of date of birth 9 18 and 27
number - फोटो : number

मूलांक 9 वालों का स्वभाव
मंगल का प्रभाव होने के कारण मूलांक 9 के जातक साहसी, परिश्रमी, उत्साही और ऊर्जावान होते हैं। वैसे तो इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं लेकिन इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ये लोग समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधा खोजने का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the future, nature and moolank of date of birth 9 18 and 27
मलांक 9 - फोटो : moolank 9

मूलांक 9 वालों के प्रेम संबंध 
मूलांक 9 वाले लोगों के प्रेम संबंधों में समस्याएं आती हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। अंहकार के चलते इनके रिश्तों में दरार आ जाती है। इनको अपने वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Know the future, nature and moolank of date of birth 9 18 and 27
Numerology

मूलांक 9 के जातको का करियर
मूलांक 9 के जातक किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि इन लोगों को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ता है लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर अपने जीवन में उपलब्धियां और सफलता हासिल करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed