हिन्दू धर्म में कन्या संक्रांति का विशेष महत्व है। इस साल 17 सितंबर शुक्रवार को है। हिन्दू धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने का विधान है। कन्या संक्रांति तिथि स्नान, दान आदि धार्मिक कार्यों के लिए बेहद लाभदायक मानी गई है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन पूजा करना फायदेमंद माना गया है। कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिस वजह से इस तिथि का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं। कन्या संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होता है और कुंडली में सरकारी नौकरी के योग बनते हैं। कन्या संक्रांति के दिन आप ये उपाय कर सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Kanya Sankranti 2021: कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की इस विधि से करें पूजा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन