हिन्दू धर्म में दान पुण्य का अपना एक अलग ही महत्व है। व्यक्ति गाहे बगाहे दान करता ही रहता है। चाहे वह किसी त्यौहार के बनाए हो या फिर किसी व्रत के। लेकिन क्या आपको जानते हैं कि दान-पुण्य कब किया जाना चाहिए। वैसे तो दान-पुण्य करने का कोई वक्त नहीं होता। ये सच्चाई भी है कि पुण्य कार्य करने का कोई वक्त नहीं होता, परन्तु दान करने का वक्त जरूर होता है। अक्सर हम बड़े बुजुर्गों से यह कहते भी सुनते हैं कि सूर्यास्त के बाद दान करने से भाग्य बिगड़ सकता है।
Jyotish:सूर्य के अस्त होने के बाद कभी न करें इन चीज़ों का दान, होगा भारी नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य अस्त होने के बाद इन चीजों का कभी न करें दान
अगर आप अपने घर-परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपको किस चीज और किस समय दान करना चाहिए, जो आपके लिए लाभदायक हो। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ढलने के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप दान करते हैं तो आपका भाग्य बिगड़ सकता हैं।चलिए हम आपको बताते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन चीज़ों का दान नहीं करना चाहिए।
लहसून और प्याज
सूर्यास्त के बाद लहसून और प्याज का दान नहीं करना चाहिए। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इसका संबंध केतु ग्रह से है। केतु ग्रह नकारात्मक शक्तियों का स्वामी होता है। कहा जाता है इसी वक्त जादू-टोना जैसे कार्य किए जाते हैं। यही कारण सूर्य ढलने के बाद लहसून और प्याज किसी को भी नहीं देना चाहिए।
अक्सर हम लोग अपने बड़े जन से सुनते हैं कि सूर्य ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए और मना करने की बात कही जाती है। दरअसल, माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।
हल्दी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद हल्दी किसी को नहीं देना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, अगर सूर्यास्त के बाद हम किसी को देते हैं तो गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है।