Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु के मकर राशि में आने से इस राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए गुरु लाभकारी भी होंगे और हानिकारक भी। दरअसल मकर राशि में गुरु नीच के माने जाते हैं। आइए जानते हैं गुरु के गोचर का प्रभाव -
इस महीने गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के बढ़ेंगे खर्चे, सेहत रहेगी नाजुक, हो जाएं सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु का गोचर मकर लग्न या राशि के पहले भाव में होने वाला है। कुंडली का पहला भाव लग्न के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से व्यक्ति के स्वभाव, रूप-संरचना आदि का विचार किया जाता है। इस भाव में होने से आपको औसत परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
इस अवधि में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है। हालांकि इस दौरान आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना नजर आती है। यदि कहीं पर धन अटका हुआ है तो उस धन के प्राप्त होने की संभावना है।
गुरु के गोचर से विद्यार्थी वर्ग को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में आपकी नई पहचान बनेगी और कार्यों में आ रही रुकावट भी खत्म होंगी। इस दौरान मकर जातकों को विदेश यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है। समाज में नई जान-पहचान बढ़ेगी।
वैवाहिक जीवन औसत रहेगा। पत्नी और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ेंगे।