फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit 2020: देवगुरु बृहस्पति आज बदल रहे हैं अपनी राशि, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

Fri, 20 Nov 2020 12:46 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 20 Nov 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 Jupiter Transit in Capricorn know astrological remedies for Jupiter
गुरु राशि परिवर्तन 2020 - फोटो : self

देव गुरु बृहस्पति ज्ञान और संतान के कारक हैं। ये धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। कर्क राशि में गुरु उच्च के, और मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। मकर राशि में शनि पहले ही मौजूद हैं। इस राशि में शनि और गुरु की एक साथ युति अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाली सिद्ध हो सकती है। गुरु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से जातक कई क्षेत्रों में सफलता पाता है। वहीं अशुभ प्रभाव से विविध क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। गुरु के राशि परिवर्तन से होने वाले अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं - 

Jupiter Transit November 2020 Jupiter Transit in Capricorn know astrological remedies for Jupiter
बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत बनाने और गुरु गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको गुरुवार के दिन पूजा के समय 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

Jupiter Transit November 2020 Jupiter Transit in Capricorn know astrological remedies for Jupiter
भगवान विष्णु की पूजा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान विष्णु की पूजा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। इसलिए गुरु गोचर के अशुभ से बचने के लिए नियमित रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यह उपाय आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 Jupiter Transit in Capricorn know astrological remedies for Jupiter
भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।  - फोटो : Social Media

देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें। साथ ही भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें। 

विज्ञापन
Jupiter Transit November 2020 Jupiter Transit in Capricorn know astrological remedies for Jupiter
गुरु ग्रह के दोषों से बचने के लिए श्री विष्णु की आराधना के बाद हल्दी और चंदन का तिलक करें। - फोटो : सोशल मीडिया

गुरु ग्रह के दोषों से बचने के लिए श्री विष्णु की आराधना के बाद हल्दी और चंदन का तिलक करें। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए निकलते समय इस उपाय को अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed