फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संक्रमण से बचने के लिए शास्त्रों में उल्लेखित है महत्वपूर्ण बातें, महामारी में रह सकते हैं सुरक्षित

Wed, 26 May 2021 12:00 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 26 May 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
How to protect yourself from corona virus infection according to Hindu dharm shastra
(सांकेतिक तस्वीर)

सामाजिक जानकारों के अनुसार 100 साल में एक एक ऐसी बीमारी या संक्रमण फैलता है। वैश्विक स्तर पर लोग जिसकी चपेट में आते हैं। इसे महामारी कहा जाता है। आज कोरोना नामक वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया के लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस संक्रमण ने न जाने कितने अपनों को अपनों से छीन लिया। पूरी दुनिया के लोग अपने-अपने स्तर से इससे बचने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं डॉक्टर और वैज्ञानिक भी लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जो बेहद घातक साबित हो रही है, जानकारों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि स्वयं को बचाकर रखा जाए। हमारे शास्त्रों में उल्लेखित नियमों का यदि दैनिक दिनचर्या में ध्यानपूर्वक पालन किया जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। जानते हैं संक्रमण से बचने के लिए शास्त्रों में उल्लेखित नियमों के बारे में।

How to protect yourself from corona virus infection according to Hindu dharm shastra
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
"न अप्रक्षालितं पूर्वधृतं वसनं बिभृयात"

विष्णु स्मृति में उल्लेखित इस श्लोक के अनुसार एक बार धोए गए कपड़े को पहनने के बाद दोबारा बिना धोए कभी धारण नहीं करना चाहिए। यदि बिना साफ किए कपड़ों को दोबारा पहना जाए तो उन कपड़ों में मौजूद किटाणु आपके शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा की गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

How to protect yourself from corona virus infection according to Hindu dharm shastra
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मार्कण्डेय पुराण में कहा गया है कि "अपमृज्यान्न च स्नातो गात्राण्यम्बरपाणिभि:" यानी कभी भी गीले कपड़े से अपना शरीर कभी नहीं पोंछना चाहिए। इससे संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। कपड़ों को हमेशा अच्छे से धूप में सुखाकर ही प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to protect yourself from corona virus infection according to Hindu dharm shastra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : I Stock

मनुस्मृति में उल्लेखित "घ्राणास्ये वाससाच्छाद्य मलमूत्रं त्यजेत् बुध:" इस श्लोक में कहा गया है कि हमेशा नाक, मुंह, सिर ढककर और मौन रहकर ही मल-मूत्र त्याग करना चाहिए। मल-मूत्र के जरिए संक्रमण की संभावना बहुत अधिक रहती है। यदि इस श्लोक में बताई गई बात को ध्यान में रखा जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है।

 

विज्ञापन
How to protect yourself from corona virus infection according to Hindu dharm shastra
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

"चिताधूमे सेवने सर्वे वर्णा: स्नानम् आचार्य:। वमने श्मश्रु कर्मणि कृते च"

विष्णु स्मृति में उल्लेखित इस श्लोक के अनुसार श्मशान भूमि से लौटने, बाल कटवाने या फिर उल्टी होने के बाद तुरंत स्वच्छ जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed