फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Self-Confidence Tips: करियर में आत्मविश्वास की कमी बन रही है बाधा, तो अपनाएं ये आसान ज्योतिषीय उपाय

Sun, 10 Apr 2022 05:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Apr 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
how to boost self confidence according to Astrology aatmvishwas kaise badhaye
आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : iStock
Atmavishwas Badhane Ke Upay: किसी के सामने अपनी बात को सही प्रकार से रखने और किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए व्यक्ति में भरपूर आत्म विश्वास का होना बहुत आवश्यक होता है। आपके अंदर कितना भी टैलेंट क्यों न हो, अगर आपमें आत्म विश्वास की कमी है, तो आपको हर जगह से निराशा ही हासिल होती है। व्यक्ति की सफलता बहुत हद तक उसके आत्मविश्वास पर निर्भर करती है, क्योंकि आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति कार्यस्थल और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। तो वहीं कमजोर आत्मबल वाला व्यक्ति किसी के सामने अपनी बात को सही प्रकार से नहीं रख पाता है। यही वजह है कि जानकारी होने के बाद भी कई बार कमजोर आत्मबल वाला व्यक्ति अन्य लोगों की तुलना में पीछे रह जाता है। आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए आपको स्वयं तो प्रयास करने ही होंगे। इसके अलावा कुछ ग्रहों की स्थिति को अनूकूल बनाकर भी आप अपने आत्मबल को मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि किस प्रकार से आप कुछ ज्योतिषीय उपायों के जरिए अपने आत्मविश्वास को मजबूत बना सकते हैं... 

 
how to boost self confidence according to Astrology aatmvishwas kaise badhaye
आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : istock
मंगल ग्रह

मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो अपना मंगल मजबूत करना चाहिए। इसके लिए मूंगा रत्न धारण किया जा सकता है, लेकिन रत्न धारण करने से पहले अपनी राशि आदि को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।

how to boost self confidence according to Astrology aatmvishwas kaise badhaye
आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : iStock
सूर्य भी बढ़ाते हैं आत्मविश्वास 

सूर्य ग्रह से शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास होता है। ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ाने और सूर्य को अनुकूल बनाने के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में माणिक्य रत्न पहनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to boost self confidence according to Astrology aatmvishwas kaise badhaye
आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : iStock
बुध को करें मजबूत

बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और चातुर्य का कारक माना गया है। ऐसे में बुध को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए।  कहा जाता है नाक छिदवाकर उसमें चांदी का तार 43 दिन तक के लिए पहनने से भी लाभ मिलता है।

विज्ञापन
how to boost self confidence according to Astrology aatmvishwas kaise badhaye
आत्मविश्वास बढ़ाने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : iStock
रूद्राक्ष की माला 

रुद्राक्ष की माला पहनने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 1 या 11 मुखी रुद्राक्ष पहनना अच्छा माना जाता है। किसी ज्योतिष से पूछकर ही इसे पहनें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed