फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल में खास: इस महीने शुरू होगा नव संवत, सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन, चैत्र नवरात्रि और हनुमान जयंती

Thu, 31 Mar 2022 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Mar 2022 07:33 AM IST
विज्ञापन
hindu new year 2022 nav samvat 2079 will start form 2nd april in april month all 9 palnets will change their zodiac sign chaitra navratri ram navmi and hanuman jayanti festival will celebrated
astrology 2022: - फोटो : अमर उजाला

साल 2022 का चौथा महीना अप्रैल जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार 02 अप्रैल शनिवार से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 आरंभ होगा। चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है और चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नववर्ष शुरू हो जाता है। धर्म और ज्योतिष के नजरिए अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस अप्रैल के महीने में सभी 09 ग्रहों का राशि परिवर्तन का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। अप्रैल के महीने में ही साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। 01 अप्रैल को चैत्र अमावस्या तिथि है जिसमें पितरों का तर्पण, दान और स्नान का विशेष महत्व होता है। 01 अप्रैल को ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2078 खत्म हो जाएगा और उसके दूसरे दिन ही विक्रम संवत2079 शुरू हो जाएगा। इस नए विक्रम संवत 2079 के राजा शनि और मंत्री देवगुरु बृहस्पति होंगे। 02 अप्रैल को ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी और इसी दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी। शनिवार के दिन चैत्र नवरात्रि शुरू होने के कारण मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पृथ्वी पर 09 दिनों के लिए वास करेंगी।

hindu new year 2022 nav samvat 2079 will start form 2nd april in april month all 9 palnets will change their zodiac sign chaitra navratri ram navmi and hanuman jayanti festival will celebrated
ग्रह परिवर्तन अप्रैल 2022: एक ही महीने में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन करना एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। इतने बड़े ग्रही परिवर्तन का प्रभाव आगे आने वाले कई महीनों तक दिखेगा। - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में सभी 9 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन
ज्योतिष नजरिए से इस बार अप्रैल का महीना बहुत ही विशेष रहने वाला होगा। अप्रैल में सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जो अपने में विशेष ज्योतिषीय घटना है। इस तरह का संयोग सैकड़ो सालों में होता है। सबसे पहले 7 अप्रैल को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। 8 अप्रैल को बुध ग्रह मीन से मेष राशि में आ जाएंगे। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को गुरु ग्रह कुंभ राशि से स्वयं की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 27 अप्रैल को शुक्र कुंभ राशि में आ जाएंगे और 29 अप्रैल को शनि मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा करीब हर ढाई दिनों में राशि बदल लेते हैं।

hindu new year 2022 nav samvat 2079 will start form 2nd april in april month all 9 palnets will change their zodiac sign chaitra navratri ram navmi and hanuman jayanti festival will celebrated
खरमास 2022 - फोटो : गूगल
14 अप्रैल को खरमास होगा खत्म
ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य मीन राशि में होते हैं तब खरमास लग जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में चले जाएंगे और इसी के साथ खरमास खत्म हो जाएगा। खरमास के खत्म होने पर सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hindu new year 2022 nav samvat 2079 will start form 2nd april in april month all 9 palnets will change their zodiac sign chaitra navratri ram navmi and hanuman jayanti festival will celebrated
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
16 अप्रैल को हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा पर हर वर्ष हनुमान जयंती मनाई जाती है। ऐसे में 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन से वैशाख महीने का स्नान और ध्यान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
hindu new year 2022 nav samvat 2079 will start form 2nd april in april month all 9 palnets will change their zodiac sign chaitra navratri ram navmi and hanuman jayanti festival will celebrated
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण
अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed