हस्त रेखा विज्ञान में हाथों में बनी रेखाओं का गहनता के साथ अध्ययन किया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में बनी हुई रेखाएं आपके जीवन के बारें में बहुत कुछ बयां करती हैं। रेखाओं की जांच करके मनुष्य के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। किसी व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान एवं जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी बातों के बारें में जानकारी दी जा सकती है। हमारे हाथों में कई छोटी-बड़ी आड़ी-तिरछी रखाएं बनी होती हैं, जिसकी वजह से हथेली में कई चिह्नों का निर्माण होता है। इसी तरह से कई लोगों के हथेलियों में अलग-अलग स्थान पर क्रॉस का चिह्न बना होता है यह चिह्न आपके जीवन के बारें में बहुत कुछ कहता है। तो चलिए जानते हैं कि यह चिह्न आपके प्रेम संबंधों का बारें में क्या बताता है।
हस्तरेखा: आपका हथेली में इस जगह है क्रॉस का निशान, तो लव लाइफ रहेगी बहुत ही बढ़िया
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन