ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, गुरु, धर्म, विवाह, संतान, वृद्धि आदि का कारक है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति जहां कर्क राशि में उच्च के होते हैं तो वहीं मकर राशि में ये नीच के माने जाते हैं। इस महीने देवगुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति 20 जून को कुंभ राशि में वक्री गति से चलेंगे। इसके बाद वे 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए गुरु मकर राशि में गोचर करने लगेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु अपनी वक्री अवस्था में 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे। फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को गुरु फिर से कुंभ राशि में आ जायेंगे। गुरु के वक्री होने से 5 राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं..
Guru Vakri 2021: 20 जून से वक्री गुरु इन पांच राशियों की चमकाएंगे किस्मत, बुलंदियों पर होंगे सितारे
देवगुरु बृहस्पति की इस चाल से आपको शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत सृजित होंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल होंगी। यदि आप नई जॉब की तलाश में है तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में आपकी पदोन्नति हो सकती है।
इस अवधि में आपको वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कहीं प्यार तो कहीं तकरार का हो सकती है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्रेम में कमी नहीं आएगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल होगी। वहीं व्यापार में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी।
इस दौरान आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसमें लाभ मिल सकता है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार रहेंगे। धन के मामले में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति आपके ऊपर कृपा दृष्टि बरसाने वाले हैं।
इस अवधि में आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ एक्सपेरिमेंट करने की सोच सकते हैं। यदि आप व्यापार से संबंध रखते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लेकिन लव लाइफ में तनाव रहेंगे। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है।