फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Chandal Yoga: नवरात्रि के बाद बनेगा गुरु चांडाल योग, तीन राशि वालों के लिए आने वाले 7 महीने चुनौतीपूर्ण

Fri, 24 Mar 2023 05:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Chandal Yoga 2023 kab se hai guru gochar rahu gochar yog effect ashubh prabhav in Hindi
Guru Chandal Yoga 2023 - फोटो : अमर उजाला

Guru Chandal Yoga 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि सबसे शुभ और पवित्र पर्वों में से एक माना जाता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि पंचक में आरंभ हुई है। इसी दौरान कई शुभ योग भी जन्म लेंगे। नवरात्रि पर्व 22 मार्च 2023 से शुरू हुआ है और 30 मार्च 2023 को समाप्त होगा। नवरात्रि समाप्त होने के 1 माह बाद गुरु चांडाल नाम का योग बनेगा। दो ग्रहों की युति के प्रभाव से गुरु चांडाल योग मेष राशि में बन रहा है। गुरु ग्रह 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे वहां छाया ग्रह राहु पहले से ही विराजमान हैं। यह योग गुरु चांडाल योग बना रहा है। सूर्य ग्रह भी 4 अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस गुरु चांडाल योग का प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं कि जिनके लिए आने वाले 7 महीने बेहद चुनौती पूर्ण होने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।


Budh Gochar 2023: नवरात्रि के बाद चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, खूब होगा धन लाभ

Guru Chandal Yoga 2023 kab se hai guru gochar rahu gochar yog effect ashubh prabhav in Hindi
Guru Chandal Yoga 2023

मेष राशि 
22 अप्रैल के बाद मेष राशि के लग्न भाव में गुरु चांडाल योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में आने वाले 7 महीने मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में  मेष राशि के जातक समस्याओं, संकट और असंतोष का सामना कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक परेशानी भी आ सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी आप परेशान हो सकते हैं। अतः मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।

Guru Chandal Yoga 2023 kab se hai guru gochar rahu gochar yog effect ashubh prabhav in Hindi
Guru Chandal Yoga 2023

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी गुरु चांडाल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको अशुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या और आर्थिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अपना समय लें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Chandal Yoga 2023 kab se hai guru gochar rahu gochar yog effect ashubh prabhav in Hindi
Guru Chandal Yoga 2023

धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी गुरु चांडाल योग परेशानी लेकर आ सकता है। इस दौरान धन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। तो इस अवधि में आपके व्यापार में हानि हो सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। इस अवधि में किसी प्रकार का अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। इसके अलावा व्यापार, नौकरी और करियर में भी समस्या आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed