फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: घर पर जरूर रखें फेंगशुई से जुड़ी ये चीजें, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि खूब होगी धन में वृद्धि

Fri, 05 Dec 2025 02:53 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 05 Dec 2025 02:53 PM IST
सार

Feng Shui: कुछ खास वस्तुओं को लेकर फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। तो आइए जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार वो कौन सी चीजें हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर धन के द्वार खोल देंगी। 

विज्ञापन
Keep these Feng Shui related things at home bring lot of happiness prosperity and increase in wealth
धन-समृद्धि लाएगी फेंगशुई की ये चीजें - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Lucky Things At Home: फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है जो एक सकारात्मक वातावरण स्थापित करने में मदद करती है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। फेंगशुई के ज्यादातर नियम घर की एनर्जी से जुड़े होते हैं। इन नियमों के पालन करने से आपके घर की एनर्जी पूरी तरह से पलट जाएगी और आपके घर में धन के द्वार खुल जाएंगे। 



फेंगशुई शास्त्र के अनुसार ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास आता है और सौभाग्य बढ़ता है। फेंगशुई में धन और तरक्की से जुड़े कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई के ये उपाय असरदार होने के साथ आसान भी होते हैं, तो आइए जानते हैं कि फेंगशुई की कौन सी चीजें हैं जो घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लाती हैं। 

Keep these Feng Shui related things at home bring lot of happiness prosperity and increase in wealth
धातु का कछुआ - फोटो : Adobe Stock
धातु का कछुआ


कछुए को सुख, समृद्धि, और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में धातु का कछुआ रखने से सुख-समृद्धि, सकारात्मक के साथ धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं। 



घोड़े की मूर्ति 


घर में घोड़े की मूर्ति रखना काफी शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में ऊर्जा, गति, सफलता और समृद्धि आती है।

Keep these Feng Shui related things at home bring lot of happiness prosperity and increase in wealth
लाफिंग बुद्धा - फोटो : Freepik
लाफिंग बुद्धा


लाफिंग बुद्धा खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर या व्यापार स्थल पर लाफिंग बुद्धा रखने से सौभाग्य, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। 


पिरामिड


पिरामिड ऊर्जा का शक्तिशाली स्रोत माना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर घर के माहौल को संतुलित करता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से  पारिवारिक सुख-शांति के साथ धन लाभ भी आता है। 
 

Feng Shui: फेंग शुई के अनुसार घर में रंग करवाते समय न करें ये गलतियां, खुशियों पर लग सकता है ग्रहण


Feng Shui Tips: बेडरूम में रखा शीशा बिगाड़ सकता है आपका वैवाहिक जीवन, फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these Feng Shui related things at home bring lot of happiness prosperity and increase in wealth
विंड चाइम - फोटो : Adobe Stock
विंडचाइम 


विंडचाइम सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि, और जीवन में संतुलन का प्रतीक होता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर में लगाने से धन, खुशहाली और तरक्की आती है। 


मछलियों का जोड़ा


घर में मछलियों का जोड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। फेंगशुई के अनुसार, यह धन व सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

विज्ञापन
Keep these Feng Shui related things at home bring lot of happiness prosperity and increase in wealth
बांस का पौधा - फोटो : Adobe stock
बांस का पौधा
 

बांस का पौधा विकास और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में बांस का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ धन-समृद्धि भी बढ़ती है। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed