{"_id":"6937e3868810f8221a0369fd","slug":"feng-shui-tips-these-5-plants-solve-the-problem-of-money-bring-happiness-and-prosperity-2025-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Feng Shui: धन वृद्धि के लिए घर में जरूर रखें फेंगशुई के ये 5 पौधे, खूब होगी बरकत","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui: धन वृद्धि के लिए घर में जरूर रखें फेंगशुई के ये 5 पौधे, खूब होगी बरकत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Tue, 09 Dec 2025 03:33 PM IST
सार
Feng Shui Tips: कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाना अशुभ रहता है, तो वहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनको लगाने से आर्थिक समस्या दूर होती है और सुख-शांति आती है। चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
फेंगशुई पौधे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Feng Shui Money Plants: पेड़-पौधों को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से धन और समृद्धि भी लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे 5 पौधे हैं, जो घर में बरकत ला धन के द्वार खोलते हैं।
हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है जिसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं।
2 of 6
घर में बरकत लाते फेंगशुई पौधे
- फोटो : Adobe Stock
1. मनी प्लांट
घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। फेंगशुई के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है, इसलिए मनी प्लांट को घर की आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में रखने से सुख-सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।
3 of 6
बांस का पौधा
- फोटो : Adobe stock
2. बांस का पौधा
बांस के पौधे को सौभाग्य, प्रेम और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधे को लाल धागे में बांधकर दुकान या घर के ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुलसी का पौधा
- फोटो : AI Generated
3. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, तुलसी को घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इससे जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
धन वृद्धि से जुड़े फेंगशुई पौधे
- फोटो : Adobe stock
4. जेड प्लांट
जेड प्लांट को घर में धन और समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है। इसके मोटे, चमकदार और गोल पत्ते सिक्के जैसे दिखते हैं, जो समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक हैं। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर या ऑफिस के मुख्य द्वार के पास पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता हैं कि, यह पौधा चुंबक की तरह पैसों एवं सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।