Feng Shui Tips For Different Forms Of Laughing Buddha: लाफिंग बुद्धा को चीनी भाषा में 'बुदाई' कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई बुद्धा के पेट को रगड़ता है, तो वह सौभाग्य और धन लाता है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाफिंग बुद्धा के भी अलग-अलग रूप होते हैं। आइए जानते हैं, फेंगशुई के अनुसार कैसे और कौन से लाफिंग बुद्धा की मदद से घर में सुख-समृद्धि और धन का संचार होता है।
Feng Shui Tips For Laughing Buddha: घर में रखें लाफिंग बुद्धा के ये अलग-अलग रूप, खोल देंगे सुख-समद्धि के द्वार
Feng Shui Tips: लाफिंग बुद्धा को धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को लेकर फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यान की अवस्था वाले लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए रखी जाती है। फेंगशुई के अनुसार, इस मूर्ति को स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रखना चाहिए। यह मूर्ति एकाग्रता बढ़ाने और मन को शांत रखने में मदद करती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका मन भटकता रहता है।
सोने की पोटली लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से धन-संपत्ति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। फेंगशुई के अनुसार, इस मूर्ति को घर या ऑफिस में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
Feng Shui: धन वृद्धि के लिए घर में जरूर रखें फेंगशुई के ये 5 पौधे, खूब होगी बरकत
Feng Shui: फेंग शुई के अनुसार घर में रंग करवाते समय न करें ये गलतियां, खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
मेढ़क पर बैठे लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए रखी जाती है। फेंगशुई के अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार के सामने या हॉल एरिया में रखना चाहिए।
हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर या दुकान में रखने से व्यापार में तरक्की, धन में वृद्धि और सौभाग्य आता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे दुकान, ऑफिस या घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, ताकि यह आने-जाने वालों को यह दिखे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।