फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bamboo Plant Feng Shui Tips: इस दिशा में रखा बांस का पौधा खोल देगा किस्मत का ताला, घर में आएगी बरकत

Mon, 24 Nov 2025 02:49 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 24 Nov 2025 02:49 PM IST
सार

Feng Shui Tips: कहा जाता है कि बांस का पौधा घर में रखने से आसपास के वातावरण से नकारात्मकता खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में बांस का पौधा रखने की सोच रहे हैं, तो फेंगशुई के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं।  

विज्ञापन
Feng Shui Tips For Bamboo Plant Direction And Benefits bans ka paudha kaha rakhna chahiye
बांस का पौधा - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Bamboo Plant:  फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। घर में बांस का पौधा रखना धन वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से आसपास के वातावरण से नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार, बांस का पौधा सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। इसे गलत स्थान पर लगाने से आपको शुभ की बजाए अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में बांस का पौधा रखने की सोच रहे हैं तो फेंगशुई के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। 


मान्यता है कि अगर सही दिशा और सही स्थान पर बांस का पौधा रखा जाए, तो इससे व्यक्ति के जीवन से बुरा वक्त दूर हो भाग्य उसका साथ देने लगता है। आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आपका भाग्य भी खुल जाएगा। 

Trending Videos
Feng Shui Tips For Bamboo Plant Direction And Benefits bans ka paudha kaha rakhna chahiye
बांस का पौधा - फोटो : freepik
बांस के पौधे की सही दिशा


बांस का पौधा घर में पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं जो करियर में उन्नति के लिए अच्छा होता है। 

Feng Shui Tips For Bamboo Plant Direction And Benefits bans ka paudha kaha rakhna chahiye
बांस का पौधा - फोटो : Adobe stock
ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखें बांस का पौधा


बांस का पौधा घर में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और गृह क्लेश से भी निजात मिलती है। फेंगशुई के अनुसार, अगर आप सही स्थान पर बांस का पौधा रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 
 

Bedroom Feng Shui Tips: बेडरूम में रखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपके घर का माहौल, खुशियों पर लग सकता है ग्रहण


Wall Clock Feng Shui Tips: सही दिशा में लगी दीवार घड़ी भी बदल सकती है किस्मत, जानें कुछ विशेष उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips For Bamboo Plant Direction And Benefits bans ka paudha kaha rakhna chahiye
बांस का पौधा - फोटो : Adobe stock
बांस के पौधे से जुड़ीं जरूरी बातें 


गलती से भी बांस के पौधे को बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा किचन में भी इस प्लांट को नहीं लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। 

विज्ञापन
Feng Shui Tips For Bamboo Plant Direction And Benefits bans ka paudha kaha rakhna chahiye
बांस का पौधा - फोटो : Adobe stock
घर में बांस का पौधा लगाने के लाभ


बांस का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और फिजूलखर्ची से भी आराम मिल सकता है।  फेंगशुई मान्यता के अनुसार,  यह प्लांट परिवार के सदस्यों के बंद किस्मत के सारे दरवाजे खोल सकता है। इससे घर का माहौल भी हमेशा खुशनुमा बना रहता है।






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed