{"_id":"67a5ef9cbf94412e570ba2ee","slug":"feng-shui-remedies-for-money-prosperity-feng-shui-wallet-tips-in-hindi-2025-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Feng Shui Wallet Tips: फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui Wallet Tips: फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी
Sat, 08 Feb 2025 06:11 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:11 AM IST
सार
फेंगशुई के अनुसार कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है और धन-संपत्ति में वृद्धि संभव है। आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।
विज्ञापन
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Feng Shui Wallet Tips: जिस प्रकार भारत में वास्तु शास्त्र को सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए महत्व दिया जाता है, उसी तरह चीन में फेंगशुई का विशेष महत्व है। फेंगशुई में घर और जीवन में खुशहाली लाने के लिए विभिन्न उपाय बताए गए हैं। अब भारत में भी फेंगशुई की मान्यताओं को अपनाया जाने लगा है, खासकर शोपीस, पेंटिंग और पौधों से जुड़े नियमों को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ सरल उपायों को अपनाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है और धन-संपत्ति में वृद्धि संभव है। आइए जानते हैं ऐसे प्रभावी उपाय, जिनकी मदद से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe Stock
नोट को सही तरीके से रखें
फेंगशुई के अनुसार वॉलेट में पैसे रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नोटों को मोड़कर या बिना किसी क्रम के नहीं रखना चाहिए। धन को सुव्यवस्थित तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

Feng Shui Tips For Good Luck: फेंगशुई के ये उपाय हैं बेहद असरदार, करने से चमक उठती है किस्मत
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe Stock
वॉलेट में नगदी का सही क्रम बनाएं
अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई मान्यता के अनुसार अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।
अपने पर्स में नोट और कार्ड्स को व्यवस्थित ढंग से रखें। फेंगशुई मान्यता के अनुसार अगर पैसे और अन्य वस्तुएं सुव्यवस्थित होती हैं, तो आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है। इसलिए पर्स में नगदी, नोट और कार्ड्स को ठीक से रखने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय
- फोटो : AdobeStock
अधिक से अधिक पेपर करेंसी रखें
आजकल लोग डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार पर्स में कुछ नकद राशि अवश्य रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि छोटी मुद्रा सबसे ऊपर हो और नोटों को एक क्रम में रखा जाए। इससे आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
आजकल लोग डिजिटल पेमेंट का अधिक उपयोग करते हैं, लेकिन फेंगशुई के अनुसार पर्स में कुछ नकद राशि अवश्य रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि छोटी मुद्रा सबसे ऊपर हो और नोटों को एक क्रम में रखा जाए। इससे आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
पर्स से जुड़े फेंगशुई उपाय
- फोटो : Amar Ujala
सिक्कों को एक स्थान पर रखें
फेंगशुई के अनुसार पर्स में सिक्कों को एक निर्धारित स्थान पर रखना चाहिए। इसके अलावा घर या कार्यालय में भी सिक्कों को एक नियत स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में धन वृद्धि और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Feng Shui Tips For Living Room: अपने लिविंग रूम को बनाएं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर, अपनाएं ये फेंग शुई टिप्स
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।