Eclipse 2020 Date and Time in India: जून माह में दो ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों शामिल हैं। आने वाले माह की 5-6 तारीख को चंद्रण लगेगा। जबकि 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं जून माह में होने वाले ग्रहण का समय और सूतक काल।
Eclipse 2020: अगले माह लग रहे हैं दो ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2020 Date and Time in India: अगले महीने चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का समय रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 6 जून को रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भी भारत में दृश्य होगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। यह सूतक काल चंद्र ग्रहण लगने से तीन पहर (एक पहर 3 घंटे का होता है) पहले ही शुरु हो जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है।
सूर्य ग्रहण
Surya Grahan 2020 Date and Time in India: जून माह में सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह 2020 का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो वलयकार होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
ग्रहण का सूतक काल
आपने यह सुना होगा कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय ग्रहण का सूतक काल प्रभावी होता है जो एक प्रकार से अशुभ समय होता है। यह ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्त के साथ ही समाप्त होता है।