फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में सुख-समृद्धि के लिए शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय

Sat, 26 Sep 2020 07:46 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 26 Sep 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Do these remedies on Saturday for happiness and prosperity at home
शनि महाराज के लिए करें शनिवार के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए हर व्यक्ति पूरी कोशिश करता है। घर में समृद्धि के लिए जहां मेहनत और लगन की जरुरत होती है तो वहीं घर में खुशहाली के लिए आपसी प्यार और समझ की जरुरत होती है। लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं जिससे घर में तनाव का वातावरण बन जाता है। लाख कोशिशों के बाबजूद भी हमारे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। इसका कारण ग्रहों की खराब स्थिति भी हो सकती है। इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको शनिवार के दिन करने से आप घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं।

Do these remedies on Saturday for happiness and prosperity at home
पीपल - फोटो : number

शनिवार के दिन लोहे के किसी पात्र में जल, गुड़, तिल, घी एवं दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में चढ़ाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी लेकिन इस उपाय को पूरे 40 शनिवार तक नियमित रूप से करना चाहिए। इससे घर में धन की आवक भी बनी रहती है।
 

Do these remedies on Saturday for happiness and prosperity at home
राहु-केतु - फोटो : सोशल मीडिया

शनि, राहु या केतु की खराब दशा किसी को भी परेशानी में डाल देती है। अगर कुंडली में आपके ये ग्रह खराब हैं तो शनिवार के दिन एक छोटा काला पत्थर लेकर उसे तिल के तेल में डूबोएं। उसके बाद उस पत्थर को अपने ऊपर से 7 बार उतारें। इस पत्थर को दहकती आंच में डाल दें। जब आग बुझ जाए तो उस पत्थर को कहीं दूर ले जाकर किसी सूखे कुएं में फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। आपके जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these remedies on Saturday for happiness and prosperity at home
धन प्राप्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

शनिवार के दिन घर के उत्तर-पश्चिम के कोण में लाल कपड़े में कुछ सोने-चांदी के सिक्के बांध कर एक मिट्टी के बर्तन में रख दें। उस बर्तन को चावल या फिर गेहूं से ऊपर तक भर दें। ऐसा करने से घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed