Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण की शुरुआत 08 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से होगी जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। इस दिन सूतक काल सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक या फिर शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय कौन से काम करने चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए...
Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, जानिए इस दौरान क्या करें क्या नहीं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन