फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: 5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में ऐसा दिखाई देगा ग्रहण

Wed, 03 Jun 2020 10:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 03 Jun 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Chandra Grahan 2020: इस 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह इस वर्ष का दूसर चंद्र ग्रहण है जो भारत में दृश्य होगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण कैसा दिखाई देगा और क्या यह सामान्य चंद्र ग्रहण से अलग होगा। आइए इन सब बातों को जानते हैं विस्तार से।


 

chandra grahan 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
भारत में ऐसा दिखाई देगा उपच्छाया चंद्र ग्रहण? 

उपच्छाया चंद्र ग्रहण को केवल टेलीस्कोप के माध्यम से ही देखा जा सकेगा। दरअसल उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा की एक धुंधली सी परत नजर आती है। इस घटना में चंद्रमा के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

chandra grahan 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान के अनुसार कोई भी चन्द्र ग्रहण जब भी आरंभ होता है तो ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिससे उसकी छवि कुछ मंद पड़ जाती है तथा चंद्रमा का प्रभाव मलीन पड़ जाता है। इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस घटना को नग्न आंखों के द्वारा नहीं देखा जा सकता है। सामान्य चंद्र ग्रहण की तरह उपच्छाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं

ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण लगना अशुभ होता है। ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि है जिसमें कई तरह के शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। सूतक काल ग्रहण लगने से नौ घंटे पूर्व ही लग जाता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। 

विज्ञापन
chandra grahan 2020 when where how to watch lunar eclipse in india
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी - फोटो : shutterstock
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी

सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें चाकू-छुरी अथवा तेज धार वाले औजारों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें घर से भी बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed