फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2021: बुध का कन्या राशि में गोचर कल, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य के द्वार

Wed, 25 Aug 2021 02:40 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 25 Aug 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in virgo august 2021 know prediction
बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष की गणना और पंचांग के अनुसार 26 अगस्त 2021, गुरुवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश होगा। बुध का कन्या राशि में गोचर 22 सितंबर 2021 तक रहेगा। इसके बाद तुला राशि में बुध का राशि परिवर्तन होगा। बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह होता है और इसीलिए इसे राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा बुध ग्रह का सीधा संबंध वाणी, बुद्धि और संचार से जोड़कर देखा जाता है इसलिए स्वाभाविक है कि बुध गोचर का सीधा प्रभाव इस पर देखने को मिलेगा। अर्थात जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में होगा ऐसे जातकों की बुद्धि में विकास, वाणी में मधुरता और संचार क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं इसके विपरीत जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थिति में नही मौजूद है उन्हें वाणी, बुद्धि और संचार में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि बुध ग्रह गणित, अनुसंधान, तर्कशास्त्र, व्यापार और शिक्षा पर भी शासन करता है, इसलिए छात्रों के लिए बुध ग्रह का गोचर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध को वाणी का कारक माना जाता है इसलिए बुध के गोचर से आपकी वाणी प्रभावित होती है। आइये जानते हैं बुध के कन्या राशि गोचर का रशियों पर प्रभाव।

Budh Gochar 2021 mercury transit in virgo august 2021 know prediction
राशि
मेष

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तृतीय और षष्ठम भाव के स्वामी होते हैं, और अपने इस गोचर के दौरान ये आपकी राशि से षष्ठम भाव भाव में विराजमान होंगे। इस भाव से हम रोग, जीवन में आने वाली रुकावटों, शत्रु पक्ष आदि के बारे में विचार करते हैं। बुध के गोचर की अवधि के दौरान, आप हर कार्य को कुशलता पूर्वक करने में परिपूर्ण होंगे फिर चाहे वो आपके निजी जीवन में हो या आपके कार्यक्षेत्र में। बुध का यह गोचर कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति देने वाला है। जो लोग तकनीक आदि के क्षेत्र में सक्रिय हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी| धन के व्यय पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही धन की बचत को लेकर भी ठोस कदम उठाने होंगे। धन की बचत के लिए यह समय उत्तम है।

Budh Gochar 2021 mercury transit in virgo august 2021 know prediction
राशि
वृषभ

बुध वृषभ राशि के लोगों के द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा, और इस भाव को संतान भाव भी कहा जाता है। ऐसे में इस भाव में बुध देव का गोचर आपके संचार कौशल को बेहतर बनाएगा, जिससे आप लोगों को अपना पक्ष समझाने और उससे अनुकूल फल व प्रशंसा अर्जित करने में सक्षम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह गोचर अच्छा फल लेकर आ सकता है। इसके साथ ही संतान और धन के मामले में भी बुध का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in virgo august 2021 know prediction
मिथुन
मिथुन

मिथुन वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी ग्रह बुध ही हैं और अपने इस गोचर के दौरान, बुध आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। काल पुरुष की कुंडली में यह भाव कर्क राशि का होता है और, इसे सुख भाव भी कहा जाता है। ऐसे में आपको इस गोचर के दौरान, सामान्य से बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन सेहत को लेकर सचेत रहना होगा। इस दौरान नए लोगों से संबंध बन सकते है। व्यापार और जॉब में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस गोचर काल में आप लोगों से अपने कार्य निकालवाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Budh Gochar 2021 mercury transit in virgo august 2021 know prediction
राशि
कर्क

बुध, कर्क राशि वालों के लिए तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध ग्रह का संचरण आपकी राशि से तृतीय भाव में होने वाला है। इस गोचर काल के दौरान आप भरपूर ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे और आपके आसपास की चीजों और कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। बुध का राशि परिवर्तन आपके साहस में वृद्धि करने जा रहा है। इसके साथ ही संबंधों से लाभ भी प्रदान कराएगा। इसलिए संबंधों के मामले में सजग रहें। इस दौरान विदेश से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेखन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ है, प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed