बुध ग्रह सभी ग्रहों में सुंदर ग्रह है। इसलिए इन्हें ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इन्हें संचार (वाकपटुता) प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। मजबूत बुध आपकी बुद्धि को प्रखर करता है, जिससे जातक शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेता है। बुध ग्रह एक शुभ ग्रह हैं, लेकिन जब यह कमजोर स्थिति में होता है, तो जातक को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह से पीड़ित जातक को बहन, बेटी और बुआ से सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। तो़ वहीं व्यापार में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह के लिए बुधवार का दिन माना गया है। इस दिन आप कुछ उपाय करके बुध ग्रह को मजबूत कर सकते हैं, जिससे व्यापार और शिक्षा में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
ज्योतिष के इस उपाय से बुध ग्रह होंगे मजबूत, शिक्षा और व्यापार में मिलेगा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 03 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन