हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहे, वह अपने परिवार को अच्छी से अच्छी जिंदगी दे सके। इसके लिए लोग जमकर मेहनत भी करते हैं लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने पर भी जीवन में एक के बाद एक समस्याएं लगी ही रहती हैं। हर कार्य में बाधा आने के कारण व्यक्ति को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है। इसी कारण व्यक्ति को आर्थिक मोर्चे पर भी संघर्ष करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्म करने के साथ ही भाग्य का अच्छा होना भी बहुत आवश्यक होता है, यदि आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो मेहनत करने के साथ ही आप कुछ ज्योतिष उपायों को अपना सकते हैं। मान्यता है कि इससे आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पानी में इन चीजों को मिलाकर स्नान करें
प्रतिदिन सुबह को पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति मजबूत होता है और बृहस्पति को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। मान्यता है कि पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है व आपका भाग्योदय होता है। इसके अलावा यदि शाम को घर में आने के बाद स्नान करते हैं तो पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे आपके शरीर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।
3 of 4
सूर्य को जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रतिदिन दें सूर्य को अर्घ्य
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा इन्हें देव रूप में भी पूजा जाता है। प्रतिदिन सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा सिंदूर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है।
4 of 4
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रतिदिन करें दुर्गा सप्तशती पाठ
मां दुर्गा अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेती हैं और उनकेे जीवन की सभी बाधाओं को दूर करती हैं। यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं और बार-बार कार्य में बाधाएं आती हैं तो प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए सप्तशती का पाठ बहुत प्रभावशाली बताया गया है। इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं साथ ही मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।