फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच राशि वाले लोग धन के मामले में होते हैं बहुत भाग्यशाली

Mon, 30 Nov 2020 04:53 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 30 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
astrology These five zodiac signs are very lucky for money related matters
zodiac

हर व्यक्ति के जन्म समय के आधार पर उसके ग्रह नक्षत्रों की गणना करने के पश्चात नामकरण किया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति की राशि उसके नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार होती है। ज्योतिष में राशिचक्र की 12 राशियां होती हैं हर राशि की अपनी विशेषताएं और कमियां होती हैं। राशि का प्रभाव व्यक्ति के स्वाभाव और उसके जीवन पर भी पड़ता है। ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी भी बताई गई हैं जिनके जातको जीवन में धन की परेशानी नहीं होती है। इन राशियों के जातक धन के मामलों में बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां

astrology These five zodiac signs are very lucky for money related matters
वृष राशि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि
वृषभ राशिचक्र में दूसरे नंबर की राशि होती है। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र ग्रह जातक को धन वैभव और भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाला ग्रह है। इसलिए ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातक धन से संबंधित मामलों में बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। शुक्र की शुभ दृष्टि होने पर इस राशि के जातकों को धन की कोई कमी नहीं रहती है। जब वृषभ राशि के जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थिति में होता है तो जातक को हर तरफ से धन प्राप्ति के योग बने रहते हैं। 

astrology These five zodiac signs are very lucky for money related matters
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन का स्वामी  बुध ग्रह माना गया है। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। बुध की शुभ दृष्टि इस राशि के जातको को वाकपटुता और बुद्धि में कुशाग्रता प्रदान करती है। मिथुन राशि के जातको की कुंडली में जब बुध शुभ स्थान में विराजमान होता है तो इस राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर धन अर्जित कर लेते हैं। ऐसे में जातक को किसी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology These five zodiac signs are very lucky for money related matters
सिंह राशि

सिंह राशि
सिंह राशि राशिचक्र की पांचवी राशि है। इस राशि का स्वामी सूर्य है। जिसका प्रभाव इस राशि के जातको पर भी दिखता है। इस राशि के जातक भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान और यश कीर्ति का कारक माना गया है। सिंह राशि के जातकों की कुंडली में मजबूत सूर्य समाज में मान-प्रतिष्ठा तो दिलाता ही है साथ ही ऐसे लोग धन संबंधित मामलों में भी भाग्यशाली होते हैं। 

विज्ञापन
astrology These five zodiac signs are very lucky for money related matters
धनु राशि

धनु राशि
धनु राशि नौवें नंबर की राशि होती है। इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इन्हें सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है। धनु राशि के जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह उच्च स्थिति होने पर आजीवन धन की कमी नहीं होती है। ऐसे जातक धन के मामले में बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed