{"_id":"5f410b858ebc3e3d131252b4","slug":"astrology-do-these-measures-on-thursday-to-strengthen-jupiter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पति की मजबूती के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
बृहस्पति की मजबूती के लिए गुरुवार को करें ये उपाय, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां
Sat, 22 Aug 2020 05:46 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पति देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार का दिन विष्णु जी का दिन माना गया है, इस दिन केले के वृक्ष की पूजा की जाती है। बृहस्पति ग्रह का संबंध धन से माना जाता है। कुंडली में गुरु की खराब स्थिति के कारण जातक के विवाह में बाधाएं आती हैं। साथ ही आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करके आप कुंडली में गुरु को मजबूत कर सकते हैं साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। जानते हैं गुरुवार के दिन के उपाय..
विज्ञापन
- अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब चल रही है और आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत रखना चाहिए। इससे कुंडली में गुरुग्रह मजबूत होगा, और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
- विष्णु भगवान पीला वस्त्र धारण करते हैं। इसलिए उन्हें पीताम्बर धारी भी कहा जाता है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा होती है।
- गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, न ही इस दिन साबुन शैम्पू का प्रयोग करना चाहिए। गुरुवार के दिन दैनिक सफाई के अलावा किसी प्रकार की साफ सफाई नहीं करनी चाहिए।
- गुरुवार के दिन किसी काली गाय को पीले लड्डू खिलाना चाहिए इससे आपका रुका हुआ धन मिल जाता है। इससे संपत्ति के विवाद से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुवार के दिन नहाने के पानी में सात चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। इससे सारें बिगड़ते हुए काम बन जाते हैं। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
- गुरुवार के दिन अपने आभूषणों की पूजा करनी चाहिए, पीला रंग और सोना विष्णु जी को प्रिय है, इसलिए इस दिन सोने के आभूषण धारण करना भी अच्छा रहता है।
- गुरुवार की पूजा में चने की दाल का प्रयोग किया जाता है इस दिन चने की दाल का दान करना भी शुभ रहता। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं साथी ही मानसिक शांति का अनुभव भी होता है।