तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय..
क्या तुला राशि के हैं आप, तो करें ये ज्योतिषीय उपाय, सारी मुश्किलें होंगी दूर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 06 Mar 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन