फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार के दिन कर लें बस ये पांच काम, धन-वैभव में कभी नहीं होगी कमी

Fri, 17 Jul 2020 04:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 17 Jul 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
Astrological remedies for friday shukrawar ke upay in hindi
शुक्रवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के उपाय शुक्र ग्रह की शांति के लिए किए जाते हैं। शुक्रवार के उपाय जीवन में धन-समृद्धि को लाते हैं। सभी प्रकार के भौतिक सुखों के लिए ये उपाय बेहद कारगर होते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत और काम वासना का कारक माना जाता है। 



शुक्र ग्रह वृषभ और तुला का मालिक है। मीन राशि में यह उच्च और कन्या राशि में नीच अवस्था में होता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है। प्रबल शुक्र के जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन वैभव और ऐश्वर्यशाली होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शुक्र ग्रह का मिलता है आशीर्वाद। 

Astrological remedies for friday shukrawar ke upay in hindi
maa lakshmi

धन की देवी मां लक्ष्मी की करें आराधना
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सुबह प्रात: स्नान करने के बाद घर के मंदिर में ही मां का ध्यान करें। मां की कृपा से आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Astrological remedies for friday shukrawar ke upay in hindi
maa lakshmi

शुक्रवार करें उपवास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भी लाभ होता है। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करना चाहिए। शुक्रवार के दिन व्रत करने से माता संतोषी की भी कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrological remedies for friday shukrawar ke upay in hindi
maa lakshmi

माता लक्ष्मी के इस मंत्र का करें जाप
मंत्र जापधार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप करने से बहुत अधिक लाभ होता है। माता लक्ष्मी के इस मंत्र जाप से मां प्रसन्न होती हैं।
मंत्र: ॐ श्रीं श्रीये नम:।

विज्ञापन
Astrological remedies for friday shukrawar ke upay in hindi
maa lakshmi

घर में बनाएं शांति का वातावरण
मां उन घरों में प्रवेश नहीं करती हैं, जहां लड़ाई-झगड़े या अशांति का माहौल होता है, इसलिए लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। मां का वास उन घरों में होता है जहां प्रेम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed