Never Hand Over These 5 Things Directly: पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें सीधे हाथ में देने से नकारात्मक असर पड़ सकता है। माना जाता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है और रिश्तों में भी तनाव आ सकता है। इसलिए इन वस्तुओं को सीधे हाथ में देने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों को इस तरह देने से परहेज करना चाहिए।
1. नमक
नमक को चंद्र और शुक्र से जुड़ा माना जाता है, वहीं यह नकारात्मक ऊर्जा को भी अपने अंदर खींचने की क्षमता रखता है, इसलिए इसका संबंध राहु-केतु से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि नमक सीधे हाथ में देने या लेने से आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। बेहतर है कि नमक को किसी बर्तन या पैकेट में सामने रख दिया जाए, ताकि दूसरा व्यक्ति खुद उठा ले।
Home Vastu Tips: घर की खिड़कियों से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा सकती हैं परेशानी, जानें सही नियम और उपाय
2 of 5
हरी मिर्च
- फोटो : Amar Ujala
2. मिर्च
मिर्च का स्वभाव तीखा होता है और इसे रिश्तों में कड़वाहट का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे हाथों-हाथ देने से संबंधों में तनाव और छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है।
3 of 5
रुमाल
- फोटो : Adobe stock
3. रुमाल
अक्सर लोग अनजाने में रुमाल सीधे हाथ में दे देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इससे आर्थिक नुकसान या रिश्तों में दूरी आने की आशंका मानी जाती है। बेहतर है कि रुमाल कहीं रखकर दिया जाए।
Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत
4 of 5
कैंची, चाकू और सुई
- फोटो : Adobe stock
4. कैंची, चाकू और सुई
धारदार वस्तुएं जैसे कैंची, चाकू या सुई काटने का प्रतीक होती हैं। मान्यता है कि इन्हें सीधे हाथ में देने से रिश्तों में दरार या विवाद बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें हमेशा किसी सतह पर रखकर ही देना चाहिए।
5 of 5
लोहे की वस्तुएं
- फोटो : Adobe stock
5. लोहे की वस्तुएं
लोहे को शनि देव से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि लोहे की चीजें सीधे हाथ में देने या लेने से शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियां या तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।