फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: गुरुवार के दिन करें ये उपाय मिलेगी हर कार्य में सफलता

Thu, 08 Oct 2020 06:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 08 Oct 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
astrlogy tips for money strengthen Guru do these remedies on Thursday
बृहस्पतिवार का दिन गुरु ग्रह को समर्पित किया जाता है इस दिन कुछ उपाय करने से आप कुंडली में गुरु को मजबूत बना सकते हैं।

बहुत मेहनत करते हैं सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है फिर भी तमाम प्रयासों के बाद सफलता नहीं मिल पा रही है। मेहनत करने पर भी सफलता न मिलना या फिर करियर में कोई तरक्की न होना व्यापार सही से न चलना आदि परेशानियां गुरु ग्रह के कमजोर होने के कारण होने लगती हैं। जिन लोगों का गुरु कमजोर होता है बहुत प्रयास करने के बाद भी उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती है। बृहस्पतिवार का दिन गुरु ग्रह को समर्पित किया जाता है इस दिन कुछ उपाय करने से आप कुंडली में गुरु को मजबूत बना सकते हैं। जिससे आपको कार्यो में सफलता मिलने  के योग बनने लगेंगे साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

astrlogy tips for money strengthen Guru do these remedies on Thursday
गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। उसके बाद किसी लोटे में गाय का कच्चा दूध लें। अगर आपके घर में गाय है तो अच्छा है क्योंकि दूध में पानी नहीं मिला होना चाहिए। दूध को तुलसी के पौधे में चढ़ाते हुए ''ऊं श्री तुलसै विदमहे विष्णुप्रियाये धीमहि'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए यह उपाय कारगर माना जाता है। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। धन की आवक बनी रहेगी। इस उपाय को किसी भी बृहस्पतिवार को आरंभ किया जा सकता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में इस उपाय को शुरु करने से इसका फल शीघ्र ही मिलने लगता है।

astrlogy tips for money strengthen Guru do these remedies on Thursday
गुरुवार के दिन खाने में हल्दी और पीली चीजों का प्रयोग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुरुवार के दिन पीली चीजों का विशेष महत्व माना गया है इसलिए गुरुवार के दिन सुबह को स्नान के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। पीले वस्त्र धारण करें खाने में पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पीली चीजों का दान करें। गुरु को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन व्रत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrlogy tips for money strengthen Guru do these remedies on Thursday
गुरु को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर कनेर अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है तो शिव जी की पूजा करें। इनकी कृपा से भी गुरु मजबूत होता है। प्रतिदिन नियमित रुप से शिवलिंग पर पीले रंग का कनेर चढ़ाना चाहिए। अक्षत को हल्दी में रंगकर पुष्प के साथ अर्पित करें। पुष्प अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed