Jyotish Upay: पैसों की तंगी से बचे रहने के लिए करें गेहूं के आटे से जुड़ा ये उपाय, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आटे में थोड़ी सी मात्रा में चीनी मिलाकर चीटियों को डालें। ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके जीवन में नौकरी या व्यवसाय से संबंधित समस्याएं चल रही हैं, तो रविवार के दिन गेहूं का आटा लेकर उसमें गुड़ मिलाकर मीठी पुरियां बना लें। अब इन पूरियों को गाय को खिलाएं। मान्यता है कि इससे सूर्य को मजबूती मिलती है और आपके कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होती हैं।
शनिवार के दिन आटे की रोटियां बनाकर उसके ऊपर सरसों का तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खिलाएं। ये कार्य नियमित रूप से करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी और आपकी धन एवं कार्य से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती है।
साफ आटा लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर गूंथ लें और उसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें और इन्हें ले जाकर गौमाता को खिलाएं। प्रत्येक गुरुवार को ये कार्य करने से गुरू मजबूत होता है। ज्योतिष में गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है। इसके साथ ही गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। ये कार्य नियमित रूप से हर गुरूवार को करना चाहिए।