{"_id":"5b2e2e2b4f1c1bf26e8b9919","slug":"24th-june-birthday-horoscope-predictions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 24 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 24 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
Sun, 24 Jun 2018 08:59 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Updated Sun, 24 Jun 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
birthday
- फोटो : birthday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध रुप में करने में विश्वास रखते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये ये जातक सदैव सर्तक रहते हैं। जीवन के मध्यकाल में सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इन जातकों में मिलनसारिता, प्रेम, सहयोग आदि विशिष्ट गुण जन्मजात होते हैं। कला, संगीत, काव्य आदि की ओर विशेष झुकाव रहता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष धैर्य रखने एवं श्रम करने पर आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। शुभदशा वाले जातकों की विदेश यात्रा की इच्छापूर्ण होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। शादी विवाह की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, रेलवे, माईनिंग, बीमा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की कारोबार विस्तार की इच्छापूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। व्यवसायी जगत में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशाओं की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छापूर्ण होगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।