फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली में ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित

Thu, 24 Mar 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
mobile tips and tricks to save from holi colours
- फोटो : getty images

राह में आप चल रहे होते हैं और अचानक से एक पानी भरा गुब्बारा आपके सिर पर पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी और अपने कपड़ों की फ्रिक नहीं होती, लेकिन तुरंत ही मोबाइल की ओर ध्यान जाता है। होली के दौरान सबसे ज्यादा मोबाइल खराब होने की शिकायत होती है। पानी, रंग और गुलाल ये सारी चीजें आपके मोबाइल के दुश्मन हैं। होली पर आपके साथ इस तरह की कोई घटना घटे इससे पहले जरूरी है कि आप सतर्क हो जाएं। इस होली आप अपने फोन को पहले से ही सुरक्षित बना लें।

लिक्विड प्रोटेक्शन

mobile tips and tricks to save from holi colours
mobile in holi - फोटो : getty images

बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। यदि आप किसी तरह कोई खर्च नहीं करना चाहते तो एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। होली के दौरान या होली से पहले तक अपने फोन को प्लास्टिक पाउच में रखकर उसे काफी हद तक बचा सकते हैं।

फोन लेमिनेशन

mobile tips and tricks to save from holi colours
- फोटो : getty images

सबसे पहला और पुराना विकल्प है कि आप फोन को लेमिनेशन करा दें। हालांकि इससे फोन की शक्ल थोड़ी खराब हो जाती है लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए कुछ दिन यदि लेमिनेशन में ही रहे तो कोई हर्ज नहीं। वहीं लेमिनेशन का खर्च भी बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करें ब्लूटूथ का इस्तेमाल

mobile tips and tricks to save from holi colours
- फोटो : getty images

आप चाहें तो वाटरप्रूफ कवर का भी प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में यह कवर उपलब्ध हैं। यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवायस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात करें। अगर खराब भी होता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन

टेप से ढकिए

mobile tips and tricks to save from holi colours
- फोटो : getty images
अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, चार्जिंग प्वाइंट, इयरफोन प्वाइंट को टेप लगाके ढक दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed