{"_id":"eadda80e-bec9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"upsc-topper-got-53-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतने कम मार्क्स पाकर भी सिविल सेवा में करते हैं टॉप!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इतने कम मार्क्स पाकर भी सिविल सेवा में करते हैं टॉप!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा में सफल कैंडिडेट्स के मार्क्स को पहली बार यूपीएससी ने जारी किया है। इसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
इस साल की टॉपर केरल की हरिता वी कुमार को मात्र 53 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
सफल कैंडिडेट्स में सिर्फ चार को पचास प्रतिशत से ज्यादा अंक मिल पाए। जनरल कैटेगरी में सेलेक्टेड कैंडिडेट का न्यूनतम मार्क्स 42 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को यूपीएससी ने इस साल सफल हुए कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए। सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
सिविल सेवा में सफल कैंडिडेट्स के मार्क्स को पहले यूपीएससी सार्वजनिक नहीं करती थी जिसके बाद उस पर अपारदर्शिता के आरोप लगते रहे थे।
पिछले सालों में बहुत सारे स्टूडेंट्स आरटीआई के जरिए सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन से मार्क्स के बारे में पूछते रहे हैं। मार्क्स जारी करने के बाद इस परेशानी से अब कमीशन बच जाएगी।
यूपीएससी ने पर्सेनेलिटी टेस्ट के मार्क्स भी जारी किए हैं जो सेलेक्शन होने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन, यूपीएससी ने आंसर शीट्स को जारी करने से मना कर दिया है। इससे जुड़े कई मामले अभी कोर्ट में पेंडिंग हैं।