{"_id":"5322c254-bb2e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ias-candidate-commits-suicide-after-goof-up-in-upsc-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी की लापरवाही ने ली आईएएस उम्मीदवार की जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपीएससी की लापरवाही ने ली आईएएस उम्मीदवार की जान
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
आईएएस परीक्षा के नतीजों में हुई गड़बड़ी ने एक युवक की जान ले ली। 24 वर्षीय मंजूनाथ अपने नतीजे की पुष्टि नहीं हो पाने से एक निर्माणाधीन भवन में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वह अपने नतीजे की सही जानकारी नहीं मिलने से परेशान था। परीक्षा की मेरिट लिस्ट में 264 वीं रैंक में मंजूनाथ के रोल नंबर के आगे किसी अन्य परीक्षार्थी का नाम लिखा था।
विज्ञापन
मंजूनाथ ने इस गड़बड़ी पर परीक्षा के आयोजक यूपीएससी से बात की। उसने अधिकारियों से नतीजे पर लिखित में स्पष्टीकरण भी मांगा। यूपीएससी से किसी तरह का जवाब नहीं पाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन