फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manjunath failed in upsc pt exam

यूपीएससी ने बताया मंजूनाथ की मौत का सच

Mon, 13 May 2013 09:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 13 May 2013 09:03 PM IST
विज्ञापन
manjunath failed in upsc pt exam

मंजूनाथ की आत्महत्या के बाद सिविल सेवा के रिजल्ट में धांधली के आरोपों से घिरे यूपीएससी ने सफाई दी है कि उसने तो प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं की थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपों को खारिज करते हुए यूपीएससी ने कहा कि रिजल्ट प्रकाशित करने में किसी तरह की गलती नहीं हुई है। 538950 रोल नंबर के साथ मंजूनाथ ने बेंगलुरू में परीक्षा दी थी लेकिन वह प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाया।
विज्ञापन


यूपीएससी का कहना है कि मंजूनाथ ने मेंस और इंटरव्यू में शामिल होने की जो जानकारी दी थी, वह सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर की आत्महत्या
यूपीएससी पर आईएएस परीक्षा के नतीजों में हुई गड़बड़ी का आरोप लगाकर 24 वर्षीय मंजूनाथ ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।


पुलिस के अनुसार, वह अपने नतीजे की सही जानकारी नहीं मिलने से परेशान था। मंजूनाथ का दावा था कि परीक्षा की मेरिट लिस्ट में 264 वीं रैंक में उसके रोल नंबर के आगे किसी अन्य परीक्षार्थी का नाम लिखा था।

मंजूनाथ का कहना था कि उसने गड़बड़ी के बारे में परीक्षा के आयोजक यूपीएससी से बात की। लेकिन किसी तरह का जवाब नहीं पाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed