फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   top and big news of the day

कहीं ये खबरें आपकी नजरों से छूट तो नहीं गईं

Mon, 20 Jan 2014 07:21 PM IST
Updated Mon, 20 Jan 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
top and big news of the day

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में रेलभवन के पास धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इससे पहले गृह मंत्रालय के सामने धरना देने जा रहे केजरीवाल के काफिले को लुटियंस दिल्ली में रेल भवन के पास रोक दिया गया। केजरीवाल के साथ धरना स्थल पर उनके समर्थक और मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वह केजरीवाल से बात करेंगे। शिंदे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ रात भर धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई सुनंदा पुष्कर की मौत?

top and big news of the day

मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। सुनंदा ने नींद की गोलियां काफी मात्रा में ले ली थी। इसकी पुष्टि एम्स के सूत्र भी कर रहे हैं।

शनिवार को एम्स के तीन डाक्टर्स के पैनल ने सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम में सुनंदा के शरीर में अल्कोहल का अंश तो नहीं मिला, लेकिन नींद की दवाओं के लक्षण पाए जाने की बात पता चली है। अपनी तफ्तीश में दिल्ली पुलिस भी इसी पर जोर दे रही है।

महिला पुलिसकर्मियों से करते थे अश्लील बातें

top and big news of the day

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) में फोन कर महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातें कर रहे थे।

ये लोग ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’ बोल रहे थे। तीनों के खिलाफ कंट्रोल रूम प्रभारी केपी सिंह ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

एसएसपी ने निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने मनचलों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा इन्हें दबोच लिया। पुलिस ऐसे ही कई और मनचलों की तलाश में भी जुटी है। कविनगर एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि पकड़े गए मनचले आफताब निवासी भोजपुर, तसलीम निवासी मसूरी और हर्षवर्धन निवासी मोदीनगर हैं।

बच्चे ने दौड़ाई कार, युवक के हुए दो टुकड़े

top and big news of the day

राजस्थान के जोधपुर शहर में एक भयानक एक्सीडेंट हुआ। सौ-सवा सौ की तेज स्पीड से आती कार ने सड़क पर युवक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक कि युवक के दो टुकड़े हो गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हैरत की बात यह है कि ड्राइविंग सीट पर महज दस साल का बच्चा था।

जोधपुर निवासी पूरण सिंह की सफारी कार घर के बाहर खड़ी थी। चाबी कार में ही लगी थी। बेटा घर से बाहर निकला और कार चलाने निकल पड़ा। 100 से भी ज्यादा स्पीड पर दौड़ी कार ने 23 वर्षीय युवक की जान ले ली।

जयपुर फेस्टिवल में उभरा आदिवासियों का दर्द

top and big news of the day

पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में समाप्ति के एक दिन पहले सोमवार तक पिछले वर्षों के मुकाबले कम भीड़-भाड़ रही। सहित्य के बजाय विवादों के लिए अधिक चर्चा में रहनेवाले इस उत्साव में इस बार कई नामी चेहरे दिखाई नहीं दिए।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ब्लू प्लेनेट एंड ग्रीन अर्थ सत्र में लेखक सुमन सहाय ने आदिवासियों का दर्द लोगों के सामने रखा।

सहाय ने कहा कि सरकारें खनिज संपदा के लिए आदिवासियों पर गोलियां चलवा रही हैं। मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ व आदिवासी बाहुल्य अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।

कुमार विश्वास के खिलाफ एक और केस दर्ज

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अपने अमेठी विजय अभियान पर भले ही आगे बढ़ते जा रहे हों, लेकिन उनकी मुसीबतें भी कम नहीं हो रही हैं।

कुमार विश्वास के खिलाफ बरेली और लखनऊ में दो मामले पहले ही दर्ज थे कि सोमवार को एक और मामला लखनऊ में दर्ज हो गया है।

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कुमार विश्वास पर अयोध्या की रामजन्मभूमि सेवा समिति की ओर से मुकदमा ठोंका गया है। समिति के सचिव आर पी मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ यह मुकदमा धारा 295, धारा 295 (ए) के तहत दर्ज किया गया है।

अभी जेल से बाहर ही रहेंगे संजय दत्त

top and big news of the day

संजय दत्त अब एक और महीना जेल नहीं जाएंगे। वह पत्नी के साथ रहकर उनकी तीमारदारी करेंगे।

संजय दत्त की पत्नी की बीमारी को देखते हुए कोर्ट ने उनकी पेरोल तीस दिन और बढ़ा दी है। संजय दत्त अपनी पत्नी की बीमारी की वजह से 30 दिन की पेरोल पर जेल से बाहर आए थे।

पेरोल की वजह उनकी पत्नी मान्यता की बीमारी थी। उन्हें पेट में ट्यूमर बताया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें टीबी की शिकायत भी बताई गई। संजय दत्त 21 दिसंबर को पेरोल पर पुणे की येरवादा जेल से निकले थे। उन्हें एक महीने की पेरोल मिली थी।

जल्द आएगी AAP की लिस्ट

top and big news of the day

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनावों के पहली सूची के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा, सरकार के धरना और विनोद कुमार बिन्नी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे।

संजय सिंह ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। उनके साथ कुमार विश्वास और आशुतोष भी थे। संजय सिंह ने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है, मगर इसमें अभी वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि अभी पहली सूची आने में चार-पांच दिन का समय लग सकता है।

नरेंद्र मोदी पर 'आप' का निशाना

top and big news of the day

आप ने एक बार फिर भाजपा पर जबरदस्त हमला किया है। आप ने गैस कीमतों के मामले में भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

आप का कहना है भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी ‘गैस कीमतों के घोटाले’ का मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। यह बेहद अचरज की बात है कि पार्टी ने अब तक इस पर एक लफ्ज भी नहीं कहा है।

आप की राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य प्रशांत भूषण ने चेन्नई में रविवार को गैस कीमतों के घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असल मुद्दा यह है भ्रष्टाचार के पैसे ने एक माफिया पैदा कर दिया है और यह यह पूरी व्यवस्था को काबू में रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed