नींद की गोलियों के ओवरडोज से हुई सुनंदा की मौत?
मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। सुनंदा ने नींद की गोलियां काफी मात्रा में ले ली थी। इसकी पुष्टि एम्स के सूत्र भी कर रहे हैं।
शनिवार को एम्स के तीन डाक्टर्स के पैनल ने सुनंदा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम में सुनंदा के शरीर में अल्कोहल का अंश तो नहीं मिला, लेकिन नींद की दवाओं के लक्षण पाए जाने की बात पता चली है। अपनी तफ्तीश में दिल्ली पुलिस भी इसी पर जोर दे रही है।
कमरा नंबर-345
एक रैपर में दस गोलियां होती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सुनंदा पुष्कर ने नींद की करीब 30 गोलियां एक साथ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने नींद की गोलियों के तीनों रैपर को जब्त कर लिया है।
नींद की दवा का ओवरडोज
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनंदा पुष्कर पहले भी नींद की गोलियां लेती थी और डॉक्टरों ने उन्हें नींद की गोलियां लिखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि सुनंदा पुष्कर नींद की गोलियां दवा के रूप में लेती थी।
पोस्टमार्टम से इस ओर भी इशारा हो रहा है कि सुनंदा पुष्कर की मौत की वजह दवा व नींद की गोलियों की ओवरडोज भी हो सकती है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि सुनंदा पुष्कर की अन-नेचुरल डेथ है। दूसरी तरफ ये बात भी सामने आई है कि होटल में भी सुनंदा पुष्कर और केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर के बीच नोंकझोक हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
दिल्ली पुलिस होटल लीला प्लेस में सुनंदा की मौत की जांच से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो होटल की कई घंटों की रिकॉर्डिंग को पुलिस ने जांच के लिए लिया है। पुलिस ने सुनंदा की मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुनंदा की मौत से जुड़ा कोई भी लिखित सबूत अब नहीं मिला है।
वहीं सुनंदा के सहायक नारायण का कहना है कि पिछले काफी दिनों से सुनंदा तनाव में थी। इसकी वजह क्या थी उसे नहीं पता। तनाव के चलते वह रात भर जागती रहती थी। दिन में वह सोती थी। शाम के समय वह उठकर अपने कमरे का दरवाजा खोलती थी। उसे अगर कोई जरूरत होती थी तो वह उसे बता दिया करता थी। नारायण के मुताबिक सुनंदा कई दिनों से कुछ खा भी नहीं रही थी।