{"_id":"8dc9bf8c504bb817bf4e3b06afba1df4","slug":"ghaziabad-police-arrests-three-men-for-obscene-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने रविवार को तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) में फोन कर महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’ बोल रहे थे। तीनों के खिलाफ कंट्रोल रूम प्रभारी केपी सिंह ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
एसएसपी ने निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने मनचलों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा इन्हें दबोच लिया। पुलिस ऐसे ही कई और मनचलों की तलाश में भी जुटी है। कविनगर एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि पकड़े गए मनचले आफताब निवासी भोजपुर, तसलीम निवासी मसूरी और हर्षवर्धन निवासी मोदीनगर हैं।
विज्ञापन
आफताब पेशे से ड्राइवर है, जबकि बाकी दोनों आवारा किस्म के युवक हैं। ये पिछले कई दिनों से कंट्रोल रूम में फोन कर रहे थे। कंट्रोल रूम में अधिकांश महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
लिहाजा जब महिला सिपाही फोन रिसीव करती थी तो ये उनसे अश्लील बातें शुरू कर देते थे। फोन काट देने पर फिर कॉल कर देते थे। डांटने और शिकायत करने की चेतावनी के बावजूद मान नहीं रहे थे। तब महिला सिपाहियों ने कंट्रोल रूम प्रभारी से इसकी शिकायत की।
ऐसे करते थे बातें
- ‘क्या बताएं, आप ही कुछ बताइये, कैसी हैं?’
- ‘सूचना देने को नहीं, आपसे बातें करने को कॉल की है।’
- ‘आपकी आवाज बहुत प्यारी है...आप कितनी सुंदर होंगी’