फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sister of Groom Dead in Firing

शादी के मौके पर फायरिंग, दूल्हे की बहन की मौत

Fri, 04 Mar 2016 07:07 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sister of Groom Dead in Firing

संभल हाईवे से सटे ग्राम लालपुर हमीर में मंगलवार देर रात शादी के मौके पर चल रही डांस पार्टी में अचानक हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की ममेरी बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन


संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़लाई निवासी भगवान दास अपने परिवार के साथ मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर निवासी बहनोई महेश कुमार की बेटे विनोद शादी में भात देने के लिए आया था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात डीजे पर डांस पार्टी के दौरान ही गांव का ही अजय अपने एक साथी के साथ पहुंचा और झूमते हुए तमंचे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। डांस देख रही दूल्हे की ममेरी बहन प्रियंका 18 वर्ष पुत्री भगवान दास निवासी ग्राम मढ़लाई थाना नखासा जिला संभल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिश्तेदार आशा पत्नी जगदीश निवासी ग्राम गंगवारी थाना मैनाठेर भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात होने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची मैनाठेर पुलिस ने घायल आशा को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फायरिंग करने वाला युवक मौका पाकर फरार हो गए वहीं घटना से गम का माहौल गमगीन हो गया और छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता भागवान दास की तहरीर पर अजय पुत्र बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण

Sister of Groom Dead in Firing

क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर में डांस पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती की जान चली गई। साथ ही पलभर में शादी की खुशियां को ग्रहण लग गया और हर तरफ मायूसी छा गई। बताते है कि डांस पार्टी के दौरान अपनी पसंद के गाने बजाने को लेकर पहले कहासुनी हुई थी।

गांव के समझदार लोगों ने युवाओं का समझाने की कोशिश की थी लेकिन किसी ने भी एक ही सुनी। इसके बाद जिस बात का डर था वहीं घटना सामने आ ही गई। फायरिंग में दूल्हा की ममेरी बहन  प्रियंका को अपनी जान गंवानी पड़ गई।

गमगीन माहौल में निकली विनोद की बारात

वारदात के बाद गमगीन माहौल में विनोद की बारात निकली। बुधवार दोपहर में विनोद की बारात में चंद लोग क्षेत्र के ही क्षेत्र के ग्राम मछरिया को गए। यहां तक की बुक की गई बस को कैंसिल कर दिया गया।

वैवाहिक रस्मों को पूरा करने के बाद जल्द ही बारात दुल्हन के साथ देर शाम लौट आई। माहौल पूरी तरह से गमगीन ही नजर आया जबकि कई दिन से विनोद के घर शादी की खुशियां मनाई जा रहीं थीं।

हर्ष फायरिंग को लेकर हाईकोर्ट सख्त

Sister of Groom Dead in Firing

एक तरफ हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाएं पर चिंता जाहिर कर रहा है वहीं दूसरी तरह पुलिस महकमे की सुस्ती के चलते घटना सामने आ रही है। हाईकोर्ट ने हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आदेश दिया था कि ऐसी घटना की पुलिस खुद एफआईआर दर्ज करें और प्र्रभावी कार्रवाई को अमल में लाए।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर से पहले ग्राम असदपुर, नरौदा, महमूदपुर माफी आदि गांवों मं हर्ष फायरिंग भी घटनाएं सामने आ चुकी है वहीं कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू, सीलपुर आदि गांवों में मौत और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी है लेकिन सभी घटनाओं को पुलिस की ओेर से प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी जिसके चलते हर्ष फायरिंग की घटनाओं का पुनरावृत्ति सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed