फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   agitation agrainst pawan bansal

'रेलवे घूसकांड में रेल मंत्री पवन बंसल भी शामिल'

Tue, 07 May 2013 03:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 07 May 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
agitation agrainst pawan bansal

सीबीआई यह पक्के तौर पर मानती है कि रेलवे घूसकांड में जो नब्बे लाख रुपये बरामद हुए थे वो रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के लिए ही ले जाए गए थे।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक अखबार को सीबीआई के सूत्र ने कहा है कि 'हमारे पास पक्के सबूत हैं कि यह घूस की रकम रेल मंत्री के लिए ही लिए गए थे'।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला के पास से 90 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेः पहले किस घोटाले में बंसल पर लगे थे आरोप

अखबार में छपी खबर के मुताबिक सीबीआई इस बारे में रेल मंत्री पवन बंसल और बड़े अधिकारियों से पूछताछ भी कर सकती है।

वहीं, रेल घूस कांड में बुरी तरह से फंसे रेलमंत्री पवन बंसल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता देश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी में सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कानपुर में उन्होंने ट्रेनें रोकी और चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन किया है।

दूसरी तरफ, इस घूस कांड में विजय सिंगला के बाद रेलमंत्री पवन बंसल का एक और करीबी अजय गर्ग सीबीआई के हत्थे चढ़ गया है। सीबीआई उससे चंडीगढ़ में पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी शुरू से अजय गर्ग की तलाश कर रही थी

सीबीआई की एफआईआर में इस मामले में कुल 10 लोग नामजद थे। सीबीआई ने नौ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अजय गर्ग की वो तलाश कर रही थी।

अब अजय गर्ग भी उसके हत्थे चढ़ गया है। बताया जाता है कि अजय गर्ग 90 लाख रुपये की घूस लिए जाते वक्त मौके पर ही मौजूद था।

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार की शाम सीबीआई ने पवन कुमार बंसल के भांजे को 90 लाख रुपये के साथ धरदबोचा था।यह रकम रेलवे में प्रोमोशन के लिए घूस के तौर पर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed