{"_id":"88414424-b4ee-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"pawan-bansal-low-profile-man-in-high-profile-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल घूस कांड: भांजा अरबपति, खुद करोड़पति और पत्नी की चांदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेल घूस कांड: भांजा अरबपति, खुद करोड़पति और पत्नी की चांदी
राजेश ढल्ल/चंडीगढ़
Updated Sun, 05 May 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री पवन कुमार बंसल सात साल पहले लखपति थे तो अब करोड़पति हैं। बंसल की तुलना में उनकी पत्नी मधु बंसल की संपत्ति इस दौरान उनसे भी तेजी से बढ़ी, हालांकि वह सिर्फ एक गृहिणी हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले बंसल दंपति की कुल चल-अचल संपत्ति 6 करोड़ 28 लाख बताई गई थी। हालांकि उनकी यह घोषित संपत्ति उनके भांजे विजय सिंगला द्वारा कमाई गई अरबों की दौलत के आगे कहीं नहीं ठहरती।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में जब बंसल सिर्फ सांसद थे तो उन्होंने जो संपत्ति का ब्यौरा दिया था, उसमें दोनों पति-पत्नी की चल-अचल संपत्ति कुल मिलाकर करीब सवा करोड़ थी। उनकी पत्नी का बैंक खाता खाली था।
विज्ञापन
मधु बंसल के पास सिर्फ पांच हजार रुपये नगदी और कुल 700 ग्राम सोना और सात किलो चांदी थी।
वर्ष 2011 में उनके बैंक खातों में 5 लाख 19 हजार रुपये, नालागढ़ की दवा फैक्टरी में 44 लाख दस हजार के शेयर, करीब 26 लाख 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे।
दूसरी ओर पवन बंसल के तीन बैंक खातों में वर्ष 2004 में 39 हजार रुपये जमा थे, करीब एक लाख रुपये के आभूषण, एक मारुत एस्टीम कार और 2 लाख 15 हजार रुपये नगद थे, जबकि वर्ष 2011 में उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति में बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये, दो लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नगद बताए। अब भी उनके नाम से वही एस्टीम गाड़ी है।
कहां-कहां पर हैं खाते
चंडीगढ़ सेक्टर-17 के पंजाब नेशनल बैंक, न्यू दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस के एसबीआई में, यहां पर ही एक अन्य खाता और है जो पत्नी के साथ संयुक्त है।
2004 में बंसल दंपत्ति की संपत्ति का ब्यौरा
हेरीटेज एजूकेशन सोसाइटी को दिया 9 लाख 88 हजार रुपये का लोन
चंडीगढ़ सेक्टर-28 में कोठी में 65 लाख कीमत के बराबर आधा हिस्सा
महरोली में एक बीघा जमीन में आधा हिस्सा, जिसकी कीमत 5 लाख बताई है, आधा हिस्सा भाई हरबिलास राय का
सेक्टर 28 सी चंडीगढ़ में एससीओ 28-29 में आधा हिस्सा, कीमत 60 लाख, आधा हिस्सा भाई का
दिल्ली के द्वारिका में फ्लैट की कीमत 25 लाख रुपये
2011 में इतनी हुई संपत्ति
मधु बंसल के नाम से नालागढ़ में एक दवा फैक्ट्री में 44 लाख 10 हजार रुपये के बांड
एजूकेशन सोसाइटी को 26 लाख का लोन दिया, दिल्ली में एक बीघा जमीन और सेक्टर 28 की कोठी में आधा हिस्सा। यह कोठी पांच करोड़ से ज्यादा की है