{"_id":"0211317339b31d22a7123b21e9b35976","slug":"yogendra-verma-passed-tofel-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में पढ़ाई करेगा प्रदेश का होनहार","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
विदेश में पढ़ाई करेगा प्रदेश का होनहार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक के होनहार छात्र ने विश्व भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। शूलिनी विवि सोलन में अध्ययनरत छात्र योगेंद्र वर्मा ने अमरीका के उच्च विश्वविद्यालयों में प्रवेश को टाफेल और जीआरई की परीक्षा बेहतर अंकों से उत्तीर्ण की है। अब उच्च शिक्षा के लिए अमरीका के किसी भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति सहित प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन
योगेंद्र ने जीआरई टेस्ट में क्वांटिटेटिव हिस्से में पूरे अंक लेने की कीर्तिमान हासिल किया है। उनके 170 में से 170 अंक हैं। विश्व भर इस वर्ष ऐसा गौरव हासिल करने वाले 2 फीसदी योग्य छात्रों में यह होनहार शामिल है। लिहाजा, अब अमरीका के ज्यादातर उच्च विश्वविद्यालयों जैसे हावर्ड, स्टांफोर्ड, एमआईटी, यूनिवर्सिटी ऑफ बेर्केले में स्कॉलरशिप के साथ दाखिले के दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
योगेंद्र सोलन के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से इस मुकाम को छुआ है। उनके पिता फार्मा-बायोटेक संबंधित दो कंपनियों हिमाचल फाइटोकेम और कनारिया एग्रोकेम के मालिक हैं। योगेंद्र ने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना रोमांचित करने वाली बात है। वह देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
बाद में अपने वतन आकर ही काम करेंगे। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और संकाय सदस्यों को दिया है। शूलिनी विवि के कुलपति प्रोफेसर प्रेमकुमार खोसला ने योगेंद्र को इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।