फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work stopped in lockdown, migrant workers returned home, body found hanging from tree along the pond

लॉकडाउन में काम हुआ बंद तो घर लौट आया प्रवासी श्रमिक, तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली लाश

Fri, 19 Jun 2020 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Work stopped in lockdown, migrant workers returned home, body found hanging from tree along the pond
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
जालौन के माधौगढ़ में शुक्रवार को सदिंग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर ने तालाब के पास आम के पेड़ से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मजदूर के मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव डिकौली में कल्लू दोहरे (33) पुत्र स्व खेमराज ने गुरूवार रात घर से मात्र पचास मीटर दूरी पर तालाब के किनारे आम के पेड़ से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तभी पेड़ पर लटके युवक को देख कर दंग रह गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी हेमलता, पुत्री स्वीती का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी हेमलता का कहना है कि अहमदाबाद में गोलगप्पे (पानी के बतासे) का धंधा करते थे। लॉकडाउन में काम बंद हुआ तो 13 मई को घर लौटे थे। गांव में मनरेगा मजदूरी करने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed