{"_id":"5956a55a4f1c1b44748b45a8","slug":"woman-patient-chaos-at-nursinghome","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में महिला की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नर्सिंगहोम में महिला की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
people,s gathering
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ता देख कोतवाल सफीपुर को सूचना दी। कोतवाल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान लगभग एक डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के गांव खलील नगर निवासी शिवसागर पाल की पत्नी मनीषा (27) बुधवार को बाइक से रसूलाबाद जाते समय रास्ते पर गिर गई थी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। परिजनों ने मनीषा को इलाज के लिए न्यू राजा नर्सिगहोम में भर्ती कराया था। शुक्त्रस्वार शाम अचानक मनीषा की हालत बिगड़ गई। डाक्टर ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन। लेकिन मनीषा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनीषा की मौत की खबर सुन ग्रामीण नर्सिंगहोम पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र भी फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन मामला बढ़ता देख हंगामे की सूचना कोतवाल संजय पांडेय को दी। वह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। मृतका के पति शिवसागर का आरोप था कि डाक्टर ने सही करने की बात कही थी। उससे पचास हजार रुपये भी जमा किए थे। पत्नी की हालत बिगड़ने पर कोई जानकारी भी नहीं दी। मौत होने के बाद बताया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतका के पति ने नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन