{"_id":"61304aeed8e794339530d967","slug":"weather-update-people-are-not-relieved-from-humidity-moist-winds-are-blowing-know-how-weather-will-be","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: लोगों को उमस से राहत नहीं, चल रही नम हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मौसम अपडेट: लोगों को उमस से राहत नहीं, चल रही नम हवाएं, जानें कैसा रहेगा मौसम
Thu, 02 Sep 2021 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:24 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जता रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लोगों को उमस से राहत भी मिल जाएगी। गुरुवार को भी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है, जहां बादल कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बारिश के चलते लोगों को राहत मिली है, तो वहीं किसानों को फायदा हुआ है। वहीं, अभी उमस ने परेशानी बढ़ा रखी है। साथ ही पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश न होने के कारण उमस दिन में उमस परेशान कर देती है।
विज्ञापन
वहीं, नम हवाओं के चलते गर्मी बेअसर हो जाती है। गुरुवार को फिलहाल मौसम साफ दिखाई दे रहा है। सुबह की चमचमाती धूप के साथ शुरुआत हुई है। आसमान में बारिश के बादल कहीं नहीं नजर आ रहे हैं, जिससे बारिश की संभावना हो। पिछले कुछ दिनों से लोग झमाझम बारिश के इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम के बदलने की संभावना है। लोगों को बरिश होने के साथ उमस से भी राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि अभी राते गर्मियों के मुकाबले थोड़ी सर्द हो गई हैं। जिससे लोगों को सोने में सुकून मिलता है।
विज्ञापन
गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगर कुछ दिनों में बारिश होती है, तापमान गिरावट नजर आएगी।