फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Dhami reached Naina Devi Temple, also consoled the victims of Champawat accident

Uttarakhand: माता के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, चंपावत हादसे के पीड़ितों का भी जाना हालचाल

Thu, 24 Feb 2022 12:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/चंपावत।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी/चंपावत। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: CM Dhami reached Naina Devi Temple, also consoled the victims of Champawat accident
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नैनीताल में माता के दरबार में पहुंचे। नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने घोड़ाखाल गोलू देवता के दर्शन भी किए। इससे पहले दिन उन्होंने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती चम्पावत में सड़क दुर्घटना में घायल प्रकाश राम का हालचाल पूछा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों से राय मशविरा किया जाएगा। क्षतिग्रस्त मार्गों को सुधारा जाएगा। सीएम बुधवार को डांडा और ककनई गांव पहुंचे थे। और सूखीढांग-डांडा-मीडार रोड पर बरात के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन


उन्होंने सूखीढांग डांडा मिडार (एसडीएम) मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आचार संहिता हटने के बाद करने का आश्वासन दिया। सड़कों की कमियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किस कारण हुई है इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अपनों की चिंता:  यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम धामी ने पीएमओ से की बातउन्होंने यह भी कहा कि लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। लोग नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बता दें कि सोमवार की रात चंपावत में बरात से लौट रही मैक्स खाई में गिर गई थी। हादसे में दूल्हे की दो बुआओं सहित 14 की मौत हो गई थी। 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
सड़क हादसे के शिकार नौ लोगों का क्षेत्र में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षिका और उसकी बेटी का अंतिम संस्कार चंपावत में किया गया। एक महिला का अंतिम संस्कार नैनीताल जिले में हुआ। दो मृतकों का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही हो चुका था। 

कई घरों में नहीं जले चूल्हे
सड़क हादसे के बाद डांडा ककनई गांव में मातम पसरा हुआ है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। लोगों का कहना है कि इतनी दुखद घटना के बाद उनके मुंह में निवाला नहीं जा रहा है। संवाद

सीएम ने एसटीएच में घायल का हाल जाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में  दुर्घटना के घायल प्रकाश राम (26) पुत्र हरीश राम का हाल जाना। प्रकाश राम को ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया गया है। धामी ने बताया कि प्रशासन को हताहतों को पर्याप्त मुआवजा देने के साथ ही सभी इंतजाम कराने के लिए कहा गया है।


घयलों को अस्पतालों में उचित इलाज दिया जा रहा है। घायल प्रकाश राम के भी दो तीन दिन में प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किए जाने की बात अस्पताल प्रबंधन ने कही है। सीएम ने यह भी कहा कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed